गोस्वामी गणेशदत्त स.वि.मं. उत्तरकाशी द्वारा ‘वन्दे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित

उत्तरकाशी, 25 सितंबर 2026। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत ‘वन्दे मातरम्’ सामूहिक गायन का आयोजन शुक्रवार को गोस्वामी गणेशदत्त सरस्वती विद्या मंदिर, उत्तरकाशी की ओर से रामचन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पुरीखेत, उत्तरकाशी में किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का गायन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के महत्व से अवगत कराते हुए देश की संस्कृति, परंपराओं एवं राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान, राज्यमंत्री प्रताप पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी श्रीमती ममता पंवार तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

2,300 छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने लिया हिस्सा

विद्यालय के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने बताया कि ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 2,300 छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य जयप्रकाश भट्ट, कैंपस प्रभारी यतेन्द्र बिष्ट, योगेन्द्र गोदियाल सहित शिक्षक एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य ने बताया कि ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत उत्तरकाशी जनपद में 52 स्थानों पर ‘एक समय, एक स्वर, एक लय’ की भावना के साथ ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया।

इन कार्यक्रमों में 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े नागरिकों ने सहभागिता की।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में एसडीएम भटवाड़ी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष उत्तरकाशी सहित नगरपालिका सभासद महावीर चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन माधव जोशी, संतोष सकलानी, प्रताप रावत, बालशेखर नौटियाल, राजेश राणा, महावीर नेगी और मनोजेंद्र सिंह रावत समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त रामचन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन विजय प्रकाश भट्ट ने किया। सामूहिक गायन के दौरान महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं उपस्थित नागरिकों ने एक साथ ‘वन्दे मातरम्’ का गायन किया।

50% LikesVS
50% Dislikes