शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार की डोली ऊखीमठ के लिए रवाना

केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार, 11 नवंबर को शीतकाल के लिए विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद कर दिए गए। सुबह 8:30 बजे भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद किए गए।

कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। धार्मिक परंपराओं के अनुसार कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई।

अब शीतकाल के दौरान श्रद्धालु बाबा केदार की पूजा-अर्चना और दर्शन उनके शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में कर सकेंगे।

धाम क्षेत्र में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

कपाट बंद होने के मद्देनजर केदारनाथ धाम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नगर पंचायत की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई मित्रों ने मंदिर परिसर और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य किया।

उत्तरकाशी: ऐतिहासिक मंदिरों और धार्मिक परंपराओं की धरती“उत्तरकाशी: एक अनछुआ सौंदर्य

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित संस्थाओं और विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए धाम क्षेत्र में स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes